|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
राजेश खन्ना

हिंदी फिल्मों के रोमांटिक हीरो के विषय में चर्चा चले और राजेश खन्ना का नाम न आये ऐसा हो ही नहीं सकता।
राजेश खन्ना (असली नाम जतिन खन्ना) का जन्म 29 दिसम्बर 1942 को अमृतसर के एक समृद्ध परिवार में हुआ था। उन्होंने फिल्मफेयर योग्यता प्रतियोगिता जीत कर सन् 1966 में फिल्मों में प्रवेश लिया। हिंदी के रोमांटिक फिल्मों के वे जाने माने नायक थे। अधिकतर फिल्मों में राजेश खन्ना के साथ हीरोइन का चरित्र शर्मिला टैगोर तथा मुमताज ने निभाया था। आराधना (1969), खामोशी (1969), दो रास्ते (1970), आनंद (1970), कटी पतंग (1970), अमर प्रेम (1971), अंदाज (1971), बावर्ची (1972), नमक हराम(1973) आदि फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिका निभाई हैं। 1970 दशक के वे सर्वाधिक लोकप्रिय कलाकार रहे हैं।
हिंदी वेबसाइट मेलिंग लिस्ट का सदस्य बनकर
"स्पोकन इंग्लिश मार्गदर्शिका" हिंदी ई-पुस्तिका मुफ्त में डाउनलोड करे!
कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "स्पोकन इंग्लिश मार्गदर्शिका" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
फिल्म फेयर अवार्ड के लिये राजेश खन्ना का नामांकन चौदह बार हुआ जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा हैः
- 1969 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म इत्तिफाक
- 1969 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म आराधना
- 1970 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म सच्चा झूठा
- 1971 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म आनंद
- 1971 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म कटी पतंग
- 1972 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म दुश्मन
- 1972 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म अमर प्रेम
- 1973 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म दाग
- 1973 - अतिथि कलाकार विशेष अवार्ड फिल्म अनुराग
- 1974 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म आविष्कार
- 1974 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म प्रेमनगर
- 1979 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म अमरदीप
- 1980 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म थोड़ी सी बेवफाई
- 1981 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म दर्द
- 1983 - सर्वश्रेष्ठ कलाकार फिल्म अवतार
- 1991 - फिल्म इंडस्ट्री में 25 वर्ष पूर्ण करने पर विशेष अवार्ड
- 2004 - आयु पर्यन्त उपलब्धि अवार्ड
उनका चयन महाराष्ट्र शासन के द्वारा दिया जाने वाला राज कपूर पुरष्कार के लिये भि सन् 2003 में किया गया।
राजेश खन्ना सन् 1991 से 1996 तक सांसद भी रहे।
राजेश खन्ना अभिनीत फिल्में
- आखरी ख़त 1966
- बहारों के सपने 1967
- राज़ 1967
- औरत 1967
- खामोशी 1969
- दो रास्ते 1969
- डोली 1969
- बंधन 1969
- आराधना 1969
- इत्तिफाक 1970
- सफर 1970
- सच्चा झूठा 1970
- कटी पतंग 1970
- आनंद 1970
- द ट्रेन 1970
- आन मिलो सजना 1970
- महबूब की मेंहंदी 1971
- दुश्मन 1971
- छोटी बहू 1971
- अंदाज 1971
- अमर प्रेम 1971
- शहजादा 1972
- मेरे जीवनसाथी 1972
- मालिक 1972
- बावर्ची 1972
- अपना देश 1972
- अनुराग 1972
- जोरू का गुलाम 1972
- दाग 1973
- राजा रानी 1973
- आविष्कार 1973
- नमकहराम 1973
- प्रेमनगर 1974
- हमशक्ल 1974
- आप की कसम 1974
- अजनबी 1974
- रोटी 1974
- प्रेम कहानी 1975
- आक्रमण 1975
- महाचोर 1976
- बंडलबाज 1976
- महबूबा 1976
- त्याग 1977
- कर्म 1977
- चलता पुर्जा 1977
- अनुरोध 1977
- आशिक हूँ बहारों का 1977
- आईना 1977
- पलकों की छाँव में 1977
- चक्रव्यूह 1978
- भोला भाला 1978
- नौकरी 1978
- तिल तिल का लेखा 1979
- मुकाबला 1979
- जनता हवलदार 1979
- अमरदीप 1979
- प्रेम बंधन 1979
- फिर वही रात 1980
- बन्दिश 1980
- थोड़ी सी बेवफाई 1980
- रेड रोज़ 1980
- आँचल 1980
- फिफ्टी फिफ्टी 1981
- धनवान 1981
- दर्द 1981
- जानवर 1982
- दिल-ए-नांदा 1982
- अशान्ति 1982
- सुराग 1982
- राजपूत 1982
- धरम कान्ता 1982
- अवतार 1983
- सौतन 1983
- अगर तुम ना होते 1983
- डिस्को डांसर 1983
- पापी पेट का सवाल है 1984
- मक़सद 1984
- धरम और कानून 1984
- आवाज 1984
- आज का एम.एल.ए. राम अवतार 1984
- आशा ज्योति 1984
- नया कदम 1984
- जमाना 1985
- ऊँचे लोग 1985
- मास्टरजी 1985
- इंसाफ मैं करूँगा 1985
- दुर्गा 1985
- आखिर क्यों 1985
- निशान 1985
- बेवफा़ई 1985
- हम दोनों 1985
- अलग अलग 1985
- बाबू 1985
- शत्रु 1986
- मोहब्बत की कसम 1986
- अंगारे 1986
- अमृत 1986
- अधिकार 1986
- नसीहत 1986
- अनोखा रिश्ता 1986
- सीतापुर की गीता 1987
- नज़राना 1987
- आवारा बाप 1987
- अवाम 1987
- गोरा 1987
- वो फिर आयेगी 1988
- विजय 1988
- मैं तेरा दुश्मन 1989
- घर का चिराग 1989
- पाप का अन्त 1989
- स्वर्ग 1990
- रुपये दस करोड़ 1991
- खुदाई 1994
- सौतेला भाई 1996
- आ अब लौट चलें 1999
- क्या दिल ने कहा 2002
|